जनगणना को ले कर नोटिफिकेशन जारी किया जा चूका है
जनगणना की प्रक्रिया एक मार्च 2027 तक ख़तम हो जाएगी। जिसमें की लगभग 21 महीने का समय लगने वाला है। प्राइमरी डाटा मार्च 2027 में जारी होने की संभावना है। इसके अलावा डिटेल जानकारी दिसंबर 2027 तक आने मि संभावना है।
और इसके बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन 2028 तक सुरु होगा। देश को काफी लम्बे समय से जनगणना का इंतज़ार था। और अब वो समय आ गया है जब ये प्रकिया सुरु हो गई है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को जनगणना के अधिनियम , 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से सम्बंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। अब जनगणना से जुडी सभी आधिकारिक एजेंसियां एक्टिव हो जाएँगी। पहले स्टाफ को नियुक्त किया जायेगा , फिर उनकी ट्रेनिंग चलेगी , उसके बाद फॉर्मेट तैयार किया जायेगा फील्ड वर्क तैयार किया जायेगा। और जनगणना और जातीय जनगणना एक साथ कराया जायेगा।
भारत में जनगणना हर 10 साल में होती है
भारत में जनगणना हर 10 साल में होती है। और जनगणना से मिलने वाली जानकारी जैसे देश की आबादी , सामाजिक और आर्थिक स्थिति और अन्य बहुत ही महत्वपूर्ण आंकड़ों को जमा कर लिया जाता है। बताते चलें की जनगणना दुनिया के सबसे विरहत प्रसाशनिक अभ्यासों में से एक है। जिसे की गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ऑफिस रजिस्ट्रार जनरल सेसंस कमिश्नर करवाता है।
इस बार जनगणना दो चरणों में पूरा किया जायेगा। पहला चरण अक्टूबर 2026 तक पूरा होगा और दूसरा चरण एक मार्च 2027 तक पूरा होगा। जनगणना के दौरान जो भी आर्थिक और जातीय आंकड़ा सामने आएगा वही रिकॉर्ड में दर्ज किया जायेगा। और आंकड़े सार्वजनिक रूप से सामने आने लगेंगे।